Saturday, March 26, 2011

नाम को बस तेरे खाली सम्मान है

माँ बहन और बेटी
तेरे कर्त्तव्य की यही है इति,
इसके आगे अगर आवाज उठाएगी
तो बस हाहाकार मचाएगी .
बलात्कार और मार है
अत्याचार और चार है.
भोग वस्तु तू, सोंदर्य वस्तु तू,
जिह्वा सी चंचल, लालसा सी सस्ती तू.
DSC01026
अहंकार है अमान है
बेबस तेरा सम्मान है

चिंघाडति तू सपन दिवस में
अन्धकार में लोप है,
भ्रूण हत्या , दहेज़ हत्या
ओह! तू विषम प्रकोप है.

DSC01804
वासना विवशता
हवस की कुरूपता
सब तेरे लिए ही रूप है,
जग जो करे सम्मान ,
पीछे वही कितना कुरूप है.
DSC01847
समय की चाल है
तेरे नाम पर बवाल है,
टुकड़े टुकड़े करके तुझे
बचे ? बड़ा सा सवाल है.

अंतर्द्वंद है ममतामयी
करुना का क्रंदन है.
आजाद तू शिलाओ सी
पैरो में सेकड़ो बंधन है.
DSC01846
ना तब थी ना अब है
तेरे लिए सब कब है.
सीता अहिल्या अनुपमा राधिका अरुणा सरीला अमीना जेसिका दिव्या …………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
क्या कहे कितने नाम है
नाम को बस तेरे
खाली सम्मान है.

No comments:

Post a Comment